चमोली: चमोली जिले के नंदानगर घाट में भारतीय डाक विभाग द्वारा दिनाक 30/12/2025 को डाक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं एवं बचत योजनाओं की जानकारी देना था। डाक चौपाल के दौरान उपस्थित अधिकारी डाक निरीक्षक (गोपेश्वर) श्री कमलेंद्र डंगवाल एवं उप-डाकपाल श्री शिशुपाल आगरी (उप डाकघर घाट) ने सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, टाइम डिपॉजिट, आवर्ती जमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) तथा डाक जीवन बीमा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
साथ ही डिजिटल लेन-देन, आधार लिंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के लाभों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं डाकघर कर्मियों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर डाक विभाग के अधिकारियों ने कहा कि डाक चौपाल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना और आम जनता को डाक सेवाओं से जोड़ना विभाग की प्राथमिकता है।
