रुद्रप्रयाग : अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे संवेदनशील मामले पर कांग्रेस की ‘तथ्यहीन राजनीति’ का पुरजोर विरोध जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने आज मुख्य बाजार में कांग्रेस का पुतला दाह किया। जनभावनाओं को केंद्र में रखते हुए आयोजित इस प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर झूठे प्रचार और घृणा फैलाने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार ने इस जघन्य अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई, जो सुशासन और कानून के राज का जीता-जागता प्रमाण है।
वहीं, कांग्रेस पर सत्ता काल में न्याय की अनदेखी करने का ठीकरा फोड़ते हुए कहा गया कि विपक्ष अब अफवाहों और सोशल मीडिया शोर से प्रदेश का माहौल खराब करने की नाकाम कोशिश कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट और एसआईटी जांच को सही ठहराते हुए सीबीआई जांच से इंकार कर चुकी है, ऐसे में अपुष्ट आरोपों से दोषियों को कानूनी लाभ मिल सकता है। उत्तराखंड की जनता अच्छी तरह जानती है कि भाजपा न्याय के साथ खड़ी है, जबकि कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंकने में मशगूल। ‘सच हमेशा परिणामों से बोलता है, शोर से नहीं’—यह नारा प्रदर्शन की मुख्य थीम बना।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी ने कहा, “हम न झूठ से डरते हैं, न दबाव से। पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारा संकल्प है।” कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, विधायक भरत सिंह चौधरी, बद्री-केदार मंदिर समिति उपाध्यक्ष विजय कप्तवाण, पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, जिला महामंत्री अरुण चमोली, राय सिंह राणा, विनोद देवशाली, रीना बिष्ट, मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमित मैखंडी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मुकीम अहमद, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सतीश गोस्वामी सहित मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, बृजमोहन सिंह नेगी, दलबीर सिंह नेगी, मनोज राणा, राजेंद्र डिमरी, सैन सिंह बिष्ट और बड़ी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता शामिल हुए।
