चमोली: भारतीय जनता पार्टी गौचर रानीगढ़ मंडल ने गौचर में अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में कांग्रेस द्वारा किये जा रहे दुष्प्रचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस का पुतला दहन किया एवं विरोध जताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट जी एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर कांग्रेस के द्वारा गलत गलत बयान बाजी की जा रही है और बार-बार अंकिता भंडारी केस में दबाव बनाया जा रहा है जो कि मामला अभी कोर्ट में है, तथा दोषी व्यक्ति जेल में बंद हैं।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी के नाम पर कांग्रेस द्वारा तुच्छ राजनीति की जा रही है। तथा दिवंगत आत्मा को राजनीति की ढाल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की इस दुष्प्रचार का डट कर मुकाबला करेगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती पवित्रा बिष्ट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनूप नेगी, सभासद चैतन्य बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र नयाल, दिनेश चंद्र डिमरी, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश बिष्ट, नितेश चौधरी, ईश्वर नेगी, अजय बिष्ट, सरोजनी देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
