देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान को मजबूत करने के लिए देहरादून पुलिस ने एक और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया। कोतवाली सहसपुर की टीम ने प्रतीतपुर धर्मावाला इलाके से 35 वर्षीय नशा तस्कर केसो उर्फ बरखा को 1 किलो 387 ग्राम अवैध गांजा के साथ धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना क्षेत्रों में चल रहे सतत अभियान के तहत मुखबिर की गुप्त सूचना पर उभरकर आई पुलिस टीम ने बुधवार को चेकिंग के दौरान संदिग्ध को पकड़ा। आरोपी केसो उर्फ बरखा पत्नी रूफान उर्फ तान सिंह, निवासी बंगाली बस्ती प्रतीतपुर, थाना सहसपुर से नशीले पदार्थ की बरामदगी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी के नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
इस कार्रवाई में उ0नि0 विवेक राठी, का0 सन्दीप कुमार और म0का0 बबली नेगी की भूमिका सराहनीय रही। एसएसपी ने सभी थानों को ऐसे अपराधियों की चेन तोड़ने के लिए और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने का सपना साकार हो सके। आने वाले दिनों में ऐसी कार्रवाइयों में और तेजी लाई जाएगी।
