विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा को विकासनगर के नवाबगढ़ क्षेत्र में पुल नंबर-1 से खादर तक क्षतिग्रस्त 3.7 किलोमीटर सड़क के पुनर्निर्माण के लिए बड़ी सफलता मिली है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 3.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है, साथ ही टोकन मनी भी जारी कर दी गई। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सवा साल की अथक मेहनत रंग लाई।
2024 के अंत में मोर्चा ने भारी वाहनों से गड्ढों से भरी इस सड़क के लिए आंदोलन तेज किया था। पैदल चलना भी कठिन हो चुकी सड़क को ठीक करने के लिए मुख्यमंत्री से कई बार आदेश दिलवाए गए। नेगी ने कहा, “मोर्चा जनहित में हमेशा संघर्ष करता रहेगा।” पत्रकार वार्ता में विजयराम शर्मा और अध्यक्ष जैन भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इसे राहत की सांस बताया।
