देहरादून। उत्तराखंड की प्रतिभाशाली युवतियों के लिए फेमिना मिस इंडिया बनने का सपना अब और करीब आ गया है। सोमवार को सेंट्रियो मॉल स्थित स्काई लाउंज में आयोजित फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2025 के सेमी फिनाले में 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से 20 प्रतिभागियों का चयन किया गया। अब तक मिस इंडिया के ऑडिशन के लिए युवतियों को दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन पहली बार देहरादून में ही ऑडिशन आयोजित किए गए, जिससे राज्य की युवतियों को अपने ही शहर में राष्ट्रीय मंच तक पहुँचने का अवसर मिला।
इसके तहत देहरादून में पहले फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड के दो ऑडिशन हुए, इनमें से चयनित 30 प्रतिभागियों का मंगलवार को सेंट्रियो मॉल में सेमी फिनाले आयोजित हुआ। जिनमें से 20 प्रतिभागी चुनी गई। इसके बाद ये प्रतिभागी फरवरी के पहले सप्ताह में होने वाले ग्रैंड फिनाले में प्रतिभाग करेंगी। जहां फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2025 का चयन होगा, यहां से विनर एक प्रतिभागी को फेमिना मिस इंडिया में सीधे एंट्री मिल सकेगी। इस मौके पर फेमिना मिस इंडिया के डायरेक्टर बेनेट नाथन ने बताया कि सिनमिट कम्युनिकेशंस के पास अब हमारी ऑफिशियल फ्रेंचाइजी है।
जिसके तहत ये उत्तराखंड में फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड के ऑडिशन करा रहे है। उन्होंने बताया कि फरवरी में इसका ग्रैंड फिनाले देहरादून में ही होगा।
इस अवसर पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि हम पिछले पंद्रह सालों से फेमिना मिस इंडिया के टैलेंट पार्टनर थे, अब इसको आगे बढ़ाते हुए सिनमिट कम्युनिकेशंस फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड का ऑफिशियल फ्रेंचाइजी है। सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर राजीव मित्तल ने बताया कि मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में रुचि रखने वाली युवतियों को अधिक से अधिक मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
ऑडिशन के दौरान जजेज की भूमिका में फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट, मिस इंडिया दीवा यूनिवर्स फाइनलिस्ट-2020 शिवांगी शर्मा, मिसेज उत्तराखंड-2025 रिदम शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर शो कॉर्डिनेटर हिमानी रावत, कॉर्डिनेटर अनन्या भंडारी, प्रोडक्शन मैनेजर राहुल छाबड़ा, ऑफिशियल स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी और ऑफिशियल कोरियोग्राफर जैज़ पुष्कर सोनी ने विशेष सहयोग किया।
