देहरादून। जेएसडब्लू एमजी मोटर इंडिया की एमजी विंडसर साल 2025 में भारत की सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन गई है। एमजी विंडसर ने ऑटोमोटिव बाजार में काफी मजबूत मूल्य प्रस्ताव पेश किया है तथा यह अपने सेगमेंट में मार्केट लीडर के रूप में स्थापित हो गई है। साल 2025 में इस कार की 46,735 यूनिटें बिकी हैं। एमजी विंडसर ने सफलता का एक ऐसा मानक स्थापित कर दिया है, जो इससे पहले भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में अभी तक कोई भी ऑटो निर्माता कंपनी हासिल नहीं कर पाई है।
एमजी विंडसर भारत की सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। यह कार परिवारों को बहुत अधिक आकर्षित करती है। इसमें काफी विशाल केबिन स्पेस, बेहतर कम्फर्ट और शानदार फीचर्स मिलते हैं। ड्राईविंग के मामले में यह असाधारण अनुभव प्रदान करती है। आज यह भारत की सबसे अधिक चहेती और सबसे अधिक पुरस्कार जीतने वाली इलेक्ट्रिक कार है। इस उपलब्धि के बारे में अनुराग महरोत्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर, जेएसडब्लू एमजी मोटर इंडिया ने कहा, ‘‘विंडसर आधुनिक समय का एक बेहतरीन ऑटोमोटिव चमत्कार है, जिसकी टेक्नोलॉजी तथा व्यवहारिक और भविष्य पर केंद्रित डिज़ाईन ने इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में नए मानक स्थापित कर दिए हैं।
इसने इलेक्ट्रिक कारों की खरीद को बढ़ाने में बहुमूल्य योगदान दिया है। शंका के कारण इलेक्ट्रिक कार खरीदने में विलंब कर रहे लोगों ने विश्वास के साथ यह कार खरीदी है। भारत में इलेक्ट्रिक कारों के क्षेत्र में आ रही क्रांति में यह एक ट्रेंडसेटर के रूप में स्थापित हो गई है। विंडसर कार खरीदने के बाद ग्राहक ब्रांड के पक्के समर्थक बनते जा रहे हैं। वो अपने साथियों को इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि विंडसर साल 2025 में भारत की सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन गई है। हमें आशा है कि साल 2026 हमारे लिए और भी अधिक यादगार होगा।
