देहरादून: शांत सुबह और खूबसूरत शामों के बीच बसा देहरादून, साल 2025 में अपने खाने-पीने के अंदाज़ से एक ऐसी तस्वीर पेश करता है, जहां सादगी और स्वाद दोनों का संतुलन नजर आया। भरपूर नाश्ते और सुकून देने वाले दोपहर के खाने से लेकर देर रात बढ़ती भूख और ऑफिस में होने वाली दावतों तक, देहरादून ने पूरे साल अपनी जानी-पहचानी पसंद, क्षेत्रीय स्वाद और बढ़ती सहूलियत के साथ स्विगी के जरिए ऑर्डर किया। कम्फर्ट फूड से जुड़े रहते हुए भी नए स्वादों को अपनाने वाला यह शहर बर्गर, पनीर से बनी डिशेज़ और मिठाइयों की ओर ज्यादा झुका रहा।
शहर की पसंदीदा डिशेज में 1.7 लाख ऑर्डर के साथ वेज बर्गर देहरादून का सबसे लोकप्रिय व्यंजन बनकर उभरा। इसके बाद पनीर ग्रेवी (1.6 लाख ऑर्डर) और पनीर पिज़्ज़ा (1.4 लाख ऑर्डर) का स्थान रहा, जो शाकाहारी ‘कम्फर्ट फूड’ के प्रति शहर की मज़बूत पसंद को साफ़ तौर पर दर्शाता है। मिठाइयों के मामले में पसंद क्लासिक और जश्न से जुड़ी रही। गुलाब जामुन ने डेजर्ट चार्ट में टॉप किया, जबकि मैंगो रस मलाई और चॉकलेट केक ने शहर की मीठी चाहत को पूरा किया।
देहरादून की सुबहें भरपूर नाश्ते के साथ शुरू हुईं। नाश्ते में आलू पराठा सबसे आगे रहा। इसके बाद वेज डोसा और पनीर पराठा भी लोगों की पसंद बने रहे|
दोपहर (3 बजे से शाम 7 बजे) स्नैक टाइम में वेज मोमोज़, वेज बर्गर और पनीर पिज़्ज़ा का दबदबा रहा। इससे साफ है कि दिन ढलते ही देहरादून के लोग स्वाद से भरपूर स्नैक्स को तरजीह देते हैं। देहरादून में डिनर खाने का सबसे पसंदीदा समय बना रहा. साल-दर-साल तुलना में डिनर ऑर्डर में 19.85% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
जहां दिन की शुरुआत हल्की रही, वहीं देर रात (रात 12 बजे से 2 बजे के बीच) खाने में भरपूर स्वाद और तृप्ति नजर आई। लेट नाइट ऑर्डर में वेज बर्गर, चिकन बर्गर और वेज पिज़्ज़ा सबसे आगे रहे। देहरादून में क्षेत्रीय स्वादों के प्रति भी लगाव बढ़ा। राजस्थानी व्यंजनों के ऑर्डर में 58.5% की बढ़ोतरी हुई, जबकि पंजाबी क्यूज़ीन में 33% से ज्यादा और बंगाली व्यंजनों में 27.5% की बढ़त दर्ज की गई। स्विगी के किफायती 99 स्टोर पर वेज बर्गर लगभग 103 ऑर्डर रोज़ के साथ सबसे ऊपर रहे। इसके बाद पनीर पिज़्ज़ा और चिकन बर्गर की अच्छी मांग रही।
डेस्कईट्स पर तंदूरी एक्सप्रेस पिज़्ज़ा सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश रही, जिसे औसतन 93 बार रोज मंगाया गया। एक ग्राहक ने तो हद ही कर दी — 15 पिज़्ज़ा, 6 गार्लिक ब्रेड, प्लेटर्स और सॉफ्ट ड्रिंक्स ऑर्डर कर लंच को पूरी तरह ऑफिस पार्टी में बदल दिया। इन रुझानों पर बात करते हुए, स्विगी फूड मार्केटप्लेस के चीफ बिज़नेस ऑफिसर सिद्धार्थ भाकू ने कहा, “2025 में खाना हमारे रोज़मर्रा के जीवन और जश्न का अहम हिस्सा बना रहा और भारत ने अपने पसंदीदा व्यंजनों का आनंद लिया। देहरादून शहर में हमने पारंपरिक स्वाद और राष्ट्रीय पसंद के बीच बेहतरीन संतुलन देखा।
देर रात की भूख से लेकर प्रीमियम डाइनिंग आउट तक, देहरादून ने खाने के ज़रिए अपनी सांस्कृतिक विविधता को अपनाया। साल 2025 में देहरादून में बाहर जाकर खाने का चलन भी तेज़ी से बढ़ा। स्विगी डाइन आउट के जरिए शहर में 1.38 लाख डाइनर्स ने रेस्टोरेंट में भोजन किया और कुल 3.3 करोड़ रुपये की बचत की। यह पिछले साल के मुकाबले 102% ज्यादा है।
