देहरादून: बदलते परिवेश में जहां स्कूली बच्चे मोबाइयो में समय बिताते हैं वहीं वृक्षमित्र के नाम से मशहूर शिक्षक डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने राइका मरोड़ा सकलाना में डिजिटल व स्मार्ड बोर्ड का प्रयोग करते हुए छात्र छात्राओं को नई तकनीकी से जोड़कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा तथा विद्यालय में छात्रों के साथ मिलनसार व्यवहार से उन्हें अनुशासित बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
डॉ सोनी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला पंचायत भूत्सी सकलाना व क्षेत्र पंचायत हटवाल गांव ने अलग अलग सम्मान पत्र दिया व शिक्षक सुशील कुमार कांदली ने शॉल तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए बद्रीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर प्रभागीय वनाधिकारी चमोली सर्वेश कुमार दुबे ने पूर्व जिलाधिकारी चमोली डॉ संदीप तिवारी द्वारा हस्ताक्षरित सम्मान पत्र व शॉल जिसे डाक द्वारा भेजे सम्मान पत्र व शॉल को संजय सिंह नेगी अध्यक्ष, उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, सीता जिला पंचायत सदस्य भूत्सी टि.ग, सरोजनी मनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य हटवालगांव, सराेप सिंह नेगी ग्राम प्रधान मरोड़ा, दिनेश सिंह रावत, ग्राम प्रधान लामकांडे, रेशमा हाटवाल, ग्राम प्रधान हटवाल गांव, नीलम देवी पूर्व प्रधान मरोड़ा, पुष्पा देवी अध्यक्ष एसएमसी, अनूप थपलियाल, सुशील कुमार कांदली ने राइका मरोड़ा सकलाना में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान पत्र व शॉल ओढ़ाकर डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी को सम्मानित किया। डा सोनी ने सभी का अभिवादन करते हुए शिक्षा की इस लौ को बरकरार रखने का संकल्प लिया।
