देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन0अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने नगर निगम सभागार में देहरादून जिले की 10 विधानसभाओं के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की बूथवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। ईआरओ को बीएलओ के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने और मैपिंग में कमी वाले बूथों पर तहसील स्तरीय अधिकारी लगाकर लक्ष्य हासिल करने का आदेश दिया गया।
जिले में कुल 66.62 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूरा हो चुका है। चकराता में 99.03 प्रतिशत, विकासनगर 70.47, सहसपुर 71, धर्मपुर 56.94, रायपुर 62.64, राजपुर 61.19, देहरादून कैंट 61.36, मसूरी 63.52, डोईवाला 70 तथा ऋषिकेश में 60.87 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य नगर आयुक्त नमामि बसंल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी स्मृति परमार, उप नगर आयुक्त संतोष पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर, विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, एमडीडीए संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी व चकराता प्रेमलाल, तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव, विकासनगर विवेक राजौरी व ऋषिकेश चमन सिंह सहित संबंधित अधिकारी, बीएलओ व सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
