उत्तरकाशी: नौगांव विकासखंड के भंकोली वार्ड क्षेत्र में विकास कार्यों की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए तिया देवराणा मंदिर तक पैदल मार्ग निर्माण एवं गैर वन विश्राम गृह रोड के मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी संजय थपलियाल ने कहा कि तिया देवराणा मंदिर तक पैदल मार्ग का निर्माण लगभग 10 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जबकि गैर वन विश्राम गृह रोड के मरम्मत कार्य पर करीब 14.09 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों कार्य कैंपा योजना के तहत किए जा रहे हैं।
इन कार्यों की स्वीकृति प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल के द्वारा प्रदान किए जाने पर क्षेत्रवासियों तथा भंकोली वार्ड की जिला पंचायत सदस्य प्रियंका थपलियाल ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुकेश थपलियाल, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत तियां, प्रवीण डोभाल (क्षेत्र पंचायत सदस्य तियां वार्ड), सकल चंद राणा (क्षेत्र पंचायत सदस्य नरयुंका वार्ड), शर्मानंद बहुगुणा (पूर्व प्रधान), शर्मानंद थपलियाल, प्रमोद थपलियाल, कफनौल के पूर्व प्रधान चंद्रशेखर पंवार, केदार सिंह चौहान, नवीन चौहान सहित कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
