देहरादून। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अपनी डी प्लस एसयूवीं एमजी मैजिस्टर के लिए यूनीक 5-5-5 ओनरशिप प्रोग्राम लॉन्च कर कस्टमर्स को लॉन्ग-टर्म ओनरशिप का भरोसा दिया है। इस सेग्मेंट में जहां कस्टमर्स परफॉर्मेंस, साइज और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी में निवेश किया गया है वहीं 5-5-5 प्रोग्राम को रनिंग कॉस्ट और नेशन वाइड सपोर्ट को ध्यान में रखते हुए एक शानदार ओनरशिप एक्सपीरियंस और लंबे समय तक लागत का सही अनुमान देने के लिए डिजाइन किया गया है। स्टैंडअलोन वारंटी एक्सटेंशन या ऑप्शनल सर्विस पैकेजेज से अलग, 5-5-5 प्रपोजल मैजिस्टर कस्टमर्स के लिए 5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, 5 साल की फ्री रोडसाइड असिस्टेंस और 5 लेबर-फ्री सर्विसेज को एक यूनिफाइड, स्टैंडर्ड ऑफरिंग के रूप में पेश करता है। कस्टमर्स के लिए इसका मतलब है वारंटी कवरेज पर कोई किलोमीटर कैप नहीं। पूरे पांच साल पूरे देश में ब्रेकडाउन सपोर्ट, और ओनरशिप के शुरुआती सालों में कम सर्विस लागत।
हाई-माइलेज यूजर्स, लॉन्ग-डिस्टेंस ट्रैवलर्स और ऑफ-रोड शौकीनों के लिए, यह खर्चे का सही आकलन करने की क्षमता और कम्प्लीट पीस ऑफ माइंड देता है। इस विषय में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, विनय रैना ने कहा, एमजी मैजिस्टर को एक ऐसी एसयूवीं के रूप में बनाया गया है जो अपनी क्षमता में मजबूत, अपने कम्फर्ट में परिष्कृत और अपनी इंजीनियरिंग में भरोसेमंद है। हमारे लिए एक मजबूत प्रोडक्ट देना कमिटमेंट का सिर्फ एक हिस्सा था साथ ही ओनरशिप में कम्प्लीट पीस ऑफ माइंड सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण था। 5-5-5 प्रोग्राम के साथ, हमने पहले दिन से ही प्रपोजल में स्ट्रक्चर्ड, लॉन्ग-टर्म अश्योरेंस को शामिल कर दिया है। यह हमारी कस्टमर-फर्स्ट फिलॉसफी और इंडियन कंडीशंस और यूसेज पैटर्न के लिए इंजीनियर की गई फुल-साइज एसयूवीं के रूप में मैजिस्टर में हमारे विश्वास का परिचायक है।
2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन से पावर्ड यह बेस्ट-इन-सेग्मेंट 215.5 पीएस और 478.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसे बेस्ट-इन-क्लास 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (2 डब्ल्यूडी और एडवांस्ड 4डब्ल्यूडी कॉन्फिगरेशन दोनों में) के साथ जोड़ा गया है, एमजी मैजिस्टर सीरियस कैपेबिलिटी के लिए बनाई गई है। इसमें फर्स्ट-इन-सेग्मेंट ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक (फ्रंट, रियर और सेंटर), 10 ऑफ-रोड मोड्स के साथ एडवांस्ड 4डब्ल्यूडी सिस्टम, और एक्सट्रीम टेरेन मास्टरी के लिए क्रॉल कंट्रोल मोड, साथ ही 219 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस और 810 एमएम की वॉटर वेडिंग क्षमता दी गई है। लेवल 2 एडीएएस से लैस इंडिया की पहली डी प्लस एसयूवीं होने के नाते, मैजिस्टर मज़बूत परफॉर्मेंस को एडवांस्ड सेफ्टी और इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ती है। 5-5-5 कम्प्लीट पीस ऑफ माइंड प्रोग्राम इस इंजीनियरिंग स्ट्रेंथ को पूरा करता है, यह सुनिश्चित करता है कि ग्राहक लंबे समय तक और पूर्ण विश्वास के साथ अश्योरेंस के साथ वाहन की पूरी क्षमता का एहसास कर सकें।
