देहरादून। सेलाकुई स्थित माया देवी विश्वविद्यालय में Workians Realty Pvt Ltd के सहयोग से एक प्लेसमेंट ड्राईव आयोजित किया गया जिसके अर्न्तगत एमबीए एवं बीबीए कोर्स के छात्रों ने प्रतिभाग लिया। प्लेसमेंट अभियान के दौरान Workians Realty Pvt Ltd के द्वारा नामित प्रतिनिधियों ने एक कठिन चयन प्रक्रिया आयोजित की, जिसमें समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार जैसी चयन प्रकियाएं शामिल थीं। इस अवसर पर माया देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० (डॉ०) आशीष सेमवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुल 19 प्रतिभाशाली छात्रों के एक समूह को उक्त निजी कंपनी द्वारा प्रतिष्ठित पदों पर चयनित किया गया। यह उपलब्धि संस्थान के छात्रों का उद्योग के लिए तैयार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उन्होनें कहा कि हम अपने छात्रों की इस सफलता पर बेहद गर्व महसूस करते है। यह प्लेसमेंट हमारे गुवत्तापूर्ण शिक्षा और उद्योग केंद्रित पाठ्यक्रम का प्रमाण है, जो हमारे छात्रों का वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है। विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा प्रो० (डॉ०) तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि यह प्लेसमेंट विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकार्ड में एक और मील का पत्थर है और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होनें बताया कि विश्वविद्यालय सदैव ही अध्ययनरत छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने में प्रयत्नशील है। Workians Realty Pvt Ltd कंपनी की महानिदेश सुश्री निधि रॉय ने कहा कि कंपनी में हम हमेशा नई प्रतिभाओं की तलाश करते है। माया देवी विश्वविद्यालय के छात्रों में हमने जो जुनून और कौशल देखा, वह निःसदेह सराहनीय है और हम उन्हें अपनी टीम मे शामिल करने के लिए उत्सुक है।
